UP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष ने दी कलराज मिश्रा की पत्नी को श्रद्धांजलि

UP News: BJP National President Nitin Navin and BL Santosh paid tribute to Kalraj Mishra's wife.

UP News:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार की शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की दिवंगत पत्नी सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि देने सेक्टर-51 पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष ने कलराज मिश्र समेत शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग, पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद अतुल गर्ग, गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button