UP News: हत्या के प्रयास में दंपति ने किया हमला मुकदमा,गिरफ्तारी

UP News: Couple attacked in attempted murder case; arrests made.

UP News:क्षेत्र के भारतगंज कस्बा के वार्ड नं 7 बीबी फातिमा पत्नी कुल्ली ने तहरीर देकर बताया कि रविवार समय लगभग शाम चार बजे मेरे पति को कदमरसूल शुरुका तालाव भारतगंज के रहने बाले नियाज पुत्र सलामत व हाजरा बेगम पत्नी नियाज़ ने पुरानी रंजिश को लेकर गुरु का तालाब के किनारे मेरे पति को घेरकर हत्या की नियत से लोहे का रॉड लेकर सिर पर बार प्रहार किया जिससे मेरे पति का सिर फट गया तथा हाथ-पाँव में भी काफी चोटें आई तथा दोनों ने मेरे पति को जमीन पर गिराकर उसका गला दबाया तथा मरा हुआ समझकर वहाँ से चले गए जिसके बाद मुझे सूचना होने पर मैंने उसको सीएचसी माण्डा में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

कुल्ली के पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन आरोपी हाजरा के द्वारा लगातार महिला पुलिस को धमकाया जा रहा था। जिसमें मांडा पुलिस ने अभियुक्ता को महिला हेल्प डेस्क में रखा गया था।जहां से आरोपी नियाज पुत्र सलामत और हाजरा बेगम पत्नी नियाज़ को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।हाजरा बेगम का पुलिस को गाली देने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था जो चर्चा का विषय था लेकिन इसकी पुष्टि युनाइटेड भारत नहीं करता है।

दस दिन पूर्व इस दंपति पर मुकदमा हुआ था यह दंपति आये दिन किसी न किसी से विवाद करते रहते हैं। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा ने बताया कि वैधानिक रूप से कार्रवाई की गई है, जांच जारी है।

Read Also-RMLIMS Research Workshop: आरएमएलआईएमएस में अनुसंधान पद्धति पर कार्यशाला, नर्सिंग छात्रों को बताए रिसर्च के अहम पहलू

Related Articles

Back to top button