adevertisment Adevertiisment banner

UP News-महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए बन रहे हैं 102 पार्किंग स्थल

UP News-महाकुम्भ के मौके पर आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए कुल 102 वाहन पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुम्भ मेला प्रयागराज वैभव कृष्ण ने दी।

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ क्षेत्र में जौनपुर मार्ग से आने वाले सभी बड़े एवं छोटे वाहनों के लिए कुल सात पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। वाराणसी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए कुल 7 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। मिर्जापुर मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए 15 पार्किंग स्थल, रींवा एवं चित्रकूट मार्ग से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए 15 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।
read also-UP NEWS-ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पेशवाई 9 जनवरी को
इसी तरह कानपुर मार्ग, शहर क्षेत्र, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, थार्नहिल मार्ग पर कुल 14 पार्किंग स्थल, शहर एवं महात्मा गांधी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थल बनाए जा रहें है। शहर क्षेत्र गऊघाट यमुना बैंक मार्ग के लिए 4 वाहन पार्किंग, लखनऊ मार्ग, शहर क्षेत्र के लखनऊ मार्ग तेलियरगंज से आने वाले वाहनों के लिए कुल 2 पार्किंग तथा शहर क्षेत्र लखनऊ, प्रतापगढ़ मार्ग 6 लेन ब्रिज से होकर आने वाले वाहनों के लिए 20 पार्किंग स्थल, प्रतापगढ़ अयोध्या मार्ग के लिए 8 पार्किंग स्थल तैयार हो रहें हैं। इस तरह कुल 102 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button