adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: मसूरी में नए साल की तैयारियां चरम पर, पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार ‘क्वीन ऑफ हिल्स’

Uttarakhand: नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों का स्वागत करने को पूरी तरह तैयार है। होटल, कैफे और पर्यटन स्थल रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। जिला प्रशासन, स्थानीय व्यापारी और होटल व्यवसायी पर्यटकों को एक यादगार अनुभव देने के लिए विशेष इंतजाम कर रहे हैं।

मसूरी इस बार भी अपने मेहमानों के लिए खास यादें लेकर तैयार है। नए साल के इस खास मौके पर यहां का हर कोना उत्साह और उमंग से भरा नजर आएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मसूरी में नए साल के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों से अनुरोध है कि यातायात और स्वच्छता के नियमों का पालन करें।

पर्यटकों का बढ़ता उत्साह मसूरी में हर साल नए साल के मौके पर हजारों पर्यटक आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोग बर्फबारी का आनंद लेने और नए साल का जश्न मनाने की उम्मीद में मसूरी का रुख कर रहे हैं। होटल और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। कैम्पटी फॉल, गन हिल और माल रोड जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है।

सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध जिला प्रशासन ने पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल और होमगार्ड की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। माल रोड और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में वाहन पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें और शहर की स्वच्छता बनाए रखें।

होटल और रेस्तरां की तैयारियांमसूरी के होटल और रेस्तरां ने पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष ऑफर और कार्यक्रम तैयार किए हैं। कई होटलों में नए साल की रात लाइव म्यूजिक और थीम पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। कैफे और रेस्तरां में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन और कॉन्टिनेंटल डिशेस का खास इंतजाम किया गया है।

Uttarakhand: also read- Kolkata: शालीमार स्टेशन पर व्यक्ति के पास मिले 17 लाख 95 हजार रुपए, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

बर्फबारी का इंतजारपर्यटक इस समय मसूरी में संभावित बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के आसपास हल्की बर्फबारी हो सकती है, जिससे जश्न का मजा दोगुना होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button