adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Uttarakhand: यहां होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों से पहले ही नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी ने अपने कोच पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। करीब 10 साल पहले एक हॉकी खिलाड़ी ने भी स्टेडियम के एक अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाया था। मामला सामने आते ही पीड़िता का मेडिकल कारागार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों के भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।

Uttarakhand: also read- Kolkata: पार्थ के ट्रस्ट के माध्यम से काला धन सफेद करने का आरोप, ईडी ने कोर्ट में पेश किए सबूत

रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिग महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button