adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड और यूपी ने किया लंबित विवादों का किया निस्तारण, जानें मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय राज्य के साथ लंबित चल रहे विवादो का निपटारा आज यहां कर दिया। दो दिवसीय दौरे पर आये धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसके सरकारी आवास पर मुलाकात की और साथ बैठकर दो दशक से लंबित विवादों का पटाक्षेप कर दिया। बाद में दोनो मुख्यमंत्रियों ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बाद में बैठक की जानकारी देते हुये बताया कि लगभग सभी मामलों के सहमति बन गयी है जबकि कुछ मुद्दों को एक पखवाड़े के भीतर निस्तारित कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार न्यायालय में चल रहे सभी मामलों को वापस लेगी जबकि उत्तराखंड में बनवास और किच्छा बैराज का पुननिर्माण कराएगी। यूपी सरकार हरिद्वार में अलकनंदा होटल को उत्तराखंड देने को राजी हो गयी है जबकि किच्छा में बस स्टॉप की जमीन उत्तराखंड को मिल जाएगी।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विवादित 5700 हेक्टेयर भूमि पर संयुक्त सर्वेक्षण कराया जायेगा जिसमें उत्तर प्रदेश के काम की जमीन उत्तराखंड सरकार यूपी को दे देगी जबकि बचा भूखंड उत्तराखंड को मिलेगा। उन्होंने वर्षो से लंबित मामलों के निपटारे के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया और कहा कि दोनों राज्यों के रिश्ते छोटे और बड़े भाई के बीच है। दोनो ही सरकारो का मकसद सभी का सम्मान और सभी का विकास है।

Related Articles

Back to top button