adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: कुमाऊं विवि के डॉ. मोहित रौतेला “एक्सीलेंस इन एकेडमिक अवार्ड-2024” से सम्मानित

Uttarakhand: कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मोहित रौतेला को राजनीति विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान और अनुसंधान के लिए “एक्सीलेंस इन एकेडमिक अवार्ड-2024” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च एंड सोशल रिसर्च (एसएआरएसडी) नई दिल्ली और साउथर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रूस द्वारा प्रदान किया गया है।

डॉ. मोहित को यह सम्मान शोध ग्रामीण विकास नीतियों और कृषि प्रौद्योगिकी के प्रभावों पर केंद्रित “कृषि उत्पादकता और किसान आजीविका पर ग्रामीण विकास नीतियों का प्रभाव” विषय पर आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICAATAS-2024 में उनके महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए दिया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने न केवल डॉ. रौतेला को बल्कि कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड राज्य को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उम्मीद की जा रही है कि डॉ. रौतेला का यह शोध किसानों की आजीविका सुधार में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।

Uttarakhand: also read- Kolkata: जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, सोमवार को सीएम के साथ बैठक पर संदेह

डॉ. मोहित की इस उपलब्धि पर इनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान रावत, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, परिसर निदेशक प्रो.नीता बोरा, संकायाध्यक्ष कला प्रो.पदम बिष्ट, राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.कल्पना अग्रहरि, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरेंद्र कुमार, प्रो.आरसी जोशी, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो.नीलू लोधियाल, डाॅ. दीपक मेलकानी, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डाॅ. हरदेश कुमार, डाॅ. भूमिका, डाॅ. पंकज व डाॅ. रुचि मित्तल आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button