adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: हर की पैड़ी पर भ्रामक और नकारात्मक रील्स बनाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई- गंगा सभा

Uttarakhand: हर की पैड़ी की गरिमा और तीर्थ मर्यादा बनाए रखने के लिए गंगा सभा ने बड़ा कदम उठाया है। अब जो भी व्यक्ति हर की पैड़ी पर भ्रामक या नकारात्मक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जानकारी दी कि कई बार देखा गया है कि कुछ लोग भीड़ के बीच या हर की पैड़ी पर बैठकर ऐसे वीडियो बनाते हैं जिनमें गलत तथ्य होते हैं, और जिनका उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाना होता है। ऐसे वीडियो तीर्थ स्थल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं और लोगों में भ्रम फैलाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति हर की पैड़ी की मर्यादा के विरुद्ध कोई वीडियो बनाता है और गंगा सभा के संज्ञान में आता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंगा आरती को लेकर भी फैलाई जाती हैं अफवाहें

तन्मय वशिष्ठ ने यह भी बताया कि गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा आरती पूरी तरह निःशुल्क होती है। इसका सार्वजनिक एलान हर आरती में किया जाता है। श्रद्धालुओं के बैठने, दर्शन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी गंगा सभा ही निभाती है। बावजूद इसके, कुछ लोग झूठे वीडियो बनाकर यह दिखाते हैं कि गंगा आरती के लिए पैसे लिए जा रहे हैं या व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं।

Uttarakhand: also read- Aamir Khan rejected OTT deal: आमिर खान ने ठुकराई 120 करोड़ की अमेज़न डील, ‘सितारे ज़मीन पर’ होगी सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज़

शिकायत करें, रील्स न बनाएं

महामंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि गंगा आरती या अन्य किसी व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी हो, तो उसे गंगा सभा के पास शिकायत के रूप में दर्ज करें। सभा उस पर उचित कार्रवाई करेगी। लेकिन तथ्यहीन और एकतरफा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंगा सभा ने यह कदम गंगा घाटों की मर्यादा बनाए रखने और तीर्थ की पवित्रता को भ्रामक प्रचार से बचाने के लिए उठाया है।

Related Articles

Back to top button