adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand News-उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन की दिशा में बड़ा कदम

Uttarakhand News-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में गंभीरता से ठोस रणनीति के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, सोनी लिव, ज़ी और जियो सिनेमा पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ को भी राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में आयोजित गढ़वाली फीचर फ़िल्म मेरी प्यारी बोई के प्रीमियम में शामिल हुए। फिल्म की सफलता के लिए निर्माता-निर्देशक सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए धामी ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण से जुड़े हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही राज्य के पर्यटन को भी नई मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की मदद से नए शूटिंग स्थलों को चिन्हित कर उन्हें शूटिंग के लिए बढ़ावा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा दिया जा सके। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। राज्य सरकार ने नई फिल्म नीति-2024 लागू की है, जिससे यहां फिल्म बनाना और भी आसान हो गया है। फ़िल्म निर्माताओं को फिल्मों की शूटिंग के उत्तराखण्ड भा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत शूटिंग की अनुमति दी जा रही है, जिससे प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है।

इसके अलावा, हिंदी और संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को उत्तराखंड में व्यय राशि का 30 फीसदी खर्च या अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। बड़े बजट (50 करोड़ रुपये से अधिक) और विदेशी फिल्मों पर भी राज्य में हुए खर्च का 30 फीसदी या अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक का अनुदान मिलता है। यह योजना न केवल फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राज्य में व्यय की गई राशि का अधिकतम 2 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिए कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। सरकार का मकसद है कि फिल्म इंडस्ट्री को बेहतर सुविधाएं देकर राज्य को फिल्म निर्माण का हब बनाया जाए।
Read Also-Chennai News-नागेंद्रन संभालेंगे तमिलनाडु भाजपा की कमान
सीएम श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए कई मनमोहक डेस्टिनेशन हैं। पहाड़ों में भरपूर प्राकृतिक सुंदरता वाले कई स्थान हैं। राज्य का हर डेस्टिनेशन फिल्मांकन के लिए उपयुक्त है। आदि कैलाश, चकराता और माणा जैसे कई आकर्षक स्थान उत्तराखंड में हैं। इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button