Durga Puja 2026: बंगाल में पूजा कार्निवल खत्म, अष्टमी को ड्राई डे; डीजे पर भी रोक

West Bengal Durga Puja 2026: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अष्टमी पर शराब बिक्री और पूजा-विसर्जन में DJ पर रोक का ऐलान किया। रेड रोड पूजा कार्निवल रद्द, बड़े बजट वाली समितियों को अनुदान नहीं।

Durga Puja 2026 West Bengal, West Bengal Durga Puja 2026, Suvendu Adhikari Durga Puja, बंगाल दुर्गा पूजा 2026, महाअष्टमी ड्राई डे, West Bengal Ashtami Dry Day, Durga Puja DJ Ban, पूजा कार्निवल रद्द, बंगाल दुर्गा पूजा नए नियम, दुर्गा पूजा शराब बिक्री पर रोक, West Bengal Durga Puja Rules, Durga Puja 2026, West Bengal News, Suvendu Adhikari, Durga Puja Rules, Ashtami Dry Day, DJ Ban, Puja Carnival, Kolkata News, Bengal News, Durga Puja

West Bengal Durga Puja 2026: मिलन मेला मैदान में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली दुर्गा पूजा को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ड्रोन शो और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

रेड रोड की जगह ईडन गार्डन्स में होगा बड़ा कार्यक्रम

सरकार ने रेड रोड पर आयोजित होने वाले वार्षिक पूजा कार्निवल को रद्द करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर राज्य का पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग ईडन गार्डन्स में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार यहां करीब चार घंटे का ड्रोन और आतिशबाजी शो आयोजित किया जाएगा।

महालया के बाद दीघा में भी विशेष कार्यक्रम होगा। इसके अलावा राज्य के छह शहरों में दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष महालया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किए जाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही है।

बड़े बजट वाली पूजा समितियों को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान

पूजा समितियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को लेकर भी सरकार ने अपनी नीति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम और बड़े बजट वाली पूजा समितियों को सरकारी अनुदान नहीं लेना चाहिए।

सरकार उन पूजा समितियों की मदद करेगी, जिन्हें आर्थिक सहायता के बिना पूजा आयोजित करने में परेशानी होती है। हालांकि पात्र पूजा समितियों को पहले की तरह एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिए जाने की व्यवस्था जारी रहेगी।

सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के सभी पूजा पंडालों को मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है। इसके लिए संबंधित बिजली कंपनियों की सहमति मिलने की बात कही गई है।

महाअष्टमी पर पूरे बंगाल में शराब की बिक्री बंद

दुर्गा पूजा 2026 के दौरान महाअष्टमी को पूरे पश्चिम बंगाल में ड्राई डे रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और बार में भी शराब उपलब्ध नहीं होगी।

सरकार के मुताबिक यह फैसला धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

पंडाल उद्घाटन और विसर्जन को लेकर भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों को निर्देश दिया है कि मातृपक्ष या देवीपक्ष शुरू होने से पहले पंडाल का उद्घाटन नहीं किया जाएगा। वहीं मूर्ति विसर्जन को कोजागरी लक्ष्मी पूजा से एक दिन पहले तक पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि विसर्जन की तारीख में दबाव या धमकी के जरिए बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन फैसलों को सख्त पाबंदी के बजाय त्योहार को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए उठाए गए कदम बताया।

डीजे पर रोक, 13 प्रमुख सड़कें नहीं होंगी बंद

दुर्गा पूजा और विसर्जन जुलूसों के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा पूजा आयोजनों के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को अनावश्यक रूप से बंद नहीं किया जा सकेगा।

कोलकाता में रेड रोड और कैथेड्रल रोड समेत 13 प्रमुख सड़कें पूजा के दौरान बंद नहीं की जाएंगी। सरकार का कहना है कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा वार्षिक त्योहार है। कोलकाता की दुर्गा पूजा को वर्ष 2021 में यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया था।

Related Articles

Back to top button