adevertisment Adevertiisment banner

Yes Bank Scam- अनिल अंबानी की कंपनियों पर 48 घंटे से ED की छापेमारी, यस बैंक घोटाले से जुड़ा मामला

Yes Bank Scam- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के दिल्ली और मुंबई स्थित परिसरों पर बीते 48 घंटों से छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों में की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी यस बैंक से जुड़ी संदिग्ध फंडिंग को लेकर की जा रही है। अनिल अंबानी की कंपनियों को कुछ संस्थाओं के जरिए फंड मिला था, जिनका संबंध यस बैंक के प्रमोटर्स से बताया जा रहा है। इस लेन-देन को लेकर ईडी को आशंका है कि बैंक अधिकारियों और लोन लेने वाली कंपनियों के बीच रिश्वतखोरी और सांठगांठ की व्यवस्था की गई थी।

ईडी अब यस बैंक के प्रवर्तकों और अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के बीच संबंधों की गहराई से जांच कर रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन फंड ट्रांजैक्शनों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनिल अंबानी की कंपनियों पर कर्ज में डूबने और डिफॉल्ट से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार जांच एजेंसी की नजर उनके कॉर्पोरेट नेटवर्क और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शनों पर है।

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते |

Related Articles

Back to top button