adevertisment Adevertiisment banner
Trending

युवक ने महिला नर्सिंग स्टाफ को मारी गोली, मौत, खुद भी किया आत्महत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक तरफा प्यार में एक सनकी युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी, और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना शहर के एक नर्सिंग होम में घटी। खबरों के मुताबिक यह मामला गाजियाबाद जिले के विजयनगर इलाके की है। जहां लाइफ लाइन मेडिकल सेंटर के नाम से एक नर्सिंग होम है। जिसमें ज्योति नाम की एक लड़की रिसेप्शन पर काम करती थी।

मंगलवार की शाम तीन युवक बाइक पर सवार होकर वहां पंहुचे। उनमें से बॉबी नामक एक युवक ने रिसेप्शन पर जाकर गोली चला दी। गोली सीधी ज्योति को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद युवक ने वहीं खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

मामले की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने का घेराव भी किया। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़की को अगर वक्त पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। घटना के दौरान बॉबी के साथ आए दोनों युवक भी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

वहीं इस घटना ने नर्सिंग होम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नर्सिंग होम में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। जो पुराना लगा भी है, वो ख़राब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button