adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन: खड़गे ने ध्वजारोहण कर किया सत्र का शुभारंभ

रायपुर/ नई दिल्ली। कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन के दूसरा दिन रायपुर में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ध्वजारोहण कर आज के सत्र की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि आज के सत्र को कांग्रेस अध्यक्ष खडगे व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।

खड़गे ने कल अपने बयान में कहा था कि इस महाधिवेशन में देश भर से आए लोग अपना सुझाव दे रहे हैं। कांग्रेस का यह महाधिवेशन एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा आएगी।

Related Articles

Back to top button