adevertisment Adevertiisment banner

सुशांत केस में आमिर खान की चुप्पी पर कंगना ने उठाए सवाल

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज की गई एफआईआर को सही माना है और सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. कोर्ट के इस फैसले ने एक्टर के परिवार, समर्थकों और उन करोड़ों फैन्स में खुशी की लहर दौड़ा दी है जो लंबे वक्त से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुपरस्टार आमिर खान की खामोशी पर सवाल उठा दिए हैं. एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि इंडस्ट्री में से किसी ने भी सीबीआई जांच के लिए आवाज नहीं उठाई है. उन्होंने आमिर खान का नाम लेते हुए कहा कि यहां तक कि आमिर खान ने भी इस बारे में कुछ नहीं बोला जो कि उनके साथ पीके में काम कर चुके हैं कंगना ने आरोप लगाया कि ये पूरी इंडस्ट्री किसी गैंग की तरह काम करती है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आमिर कुछ नहीं बोले वहीं अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह से खामोश हैं. उन्होंने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का भी उदाहरण दिया. एक्ट्रेस ने कहा कि आपकी ही इंडस्ट्री में काम करने वाले आपके कलीग की मौत हो जाती है और आपके पास बोलने के लिए एक शब्द भी नहीं है?

Related Articles

Back to top button