adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी अभिनेत्री करीना कपूर

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान निर्देशक सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। सुजॉय घोष काफी समय से करीना कपूर को लेकर फिल्म बनाना चाह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुजॉय, करीना को लेकर थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को जय शेवकरमणि प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि करीना और सुजॉय दोनों इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है। यह फिल्म दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में शूट की जाएगी और इसे दो महीनों में खत्म करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

अभिनेत्री करीना कपूर खान इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगी। करीना कपूर ने अभी हाल ही में बॉलीवुड में सुपर स्टार आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी 2022 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button