Kiran Bedi Biopic Movie: IPS अधिकारी Kiran Bedi पर बायोपिक का ऐलान, फिल्म 2025 में होगी रिलीज

Kiran Bedi Biopic Movie: देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी की बायोपिक अब बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर बायोपिक बनाने की घोषणा की है। किरण बेदी की बायोपिक का नाम ”Bedi” रखा गया है। ख़बरों के मुताबिक पता चला हैं कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

निर्माताओं ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखी गईं किरण बेदी भी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी Director Kushal Chawla ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह कुशाल चावला द्वारा लिखित और निर्देशित है। Kiran Bedi के जीवन पर बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा की गई। आशा है आपको मोशन पोस्टर पसंद आएगा। अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है… बने रहें!” पोस्ट पर उन्होंने यही कैप्शन दिया है।

Kiran Bedi Biopic Movie: also read-Hardoi: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के आठ लोगों की हुई मृत्यु, CM Yogi ने जताया दुख

किरण बेदी देश का एक बड़ा नाम हैं। वह एक टेनिस खिलाड़ी भी थीं। 1972 में वह देश की पहली महिला आईपीएस बनीं। 35 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद वह 2007 में सेवानिवृत्त हुईं। उस समय वह ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के महानिदेशक पद पर थीं। किरण बेदी ने Delhi, Goa, Chandigarh और Mizoram में IPS अधिकारी के रूप में कार्य किया। 9 जून 1949 को अमृतसर में जन्मी किरण बेदी ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने जेलों में कैदियों के धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया। किरण बेदी ने कई अन्य सामाजिक कार्य भी किये।

Related Articles

Back to top button