adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: प्रदेश कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा को राजनीति से प्रेरित- सजवाण

Uttarakhand: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रदेश कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा केवल अपनी प्रतिष्ठा बचाने की राजनीतिक यात्रा है। उनकी यह मुहीम केवल राजनीति से प्रेरित है।

गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के लोनिवि विश्राम गृह में प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा उत्तराखंड कांग्रेस अंदरूनी गुटबाजी में इस तरह घिरी है कि लगता नहीं अगले 10-20 सालों तक इनका नेतृत्व पार्टी को सत्ता तक पहुंचा पायेगा। एक और जहां उत्तराखंड कांग्रेस राजनीतिक यात्रा निकालकर बयानबाजी तक सीमित है वहीं उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लागातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके तहत चारों धामों एवं अन्य प्रमुख्य मंदिरों के नाम से अन्य जगह मंदिर और ट्रस्ट नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को सुचारू रखने के लिये प्रतिबद्ध है। गंगोत्री धाम में टनल पार्किंग, यमनोत्री धाम में रोपवे, नीलंग वैली को लद्दाख की तर्ज पर विकसित करना, बद्री केदार में मास्टर प्लान द्वारा कायाकल्प योजना लागू करना, ऑल वेदर रोड निर्माण आदि अनेक विकास परक कार्य किए जा रहे हैं।

Uttarakhand: also read- Kolkata: जूट संकट में तृणमूल सांसद ने PM से हस्तक्षेप की मांग की

प्रेसवार्ता में BJP के जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान, महावीर नेगी, पूर्व प्रधान अनिल रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत राजकेंद्र थनवान, बिक्रम राणा, विनोद नेगी, सुदेश रावत, हितेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button