adevertisment Adevertiisment banner

Raipur: हेडमास्टर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Raipur: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आज गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है।

डौंडी थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार घोठिया गांव में रहने वाले ,डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है।

Raipur: also read- Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ धाम में बांटे गए कपड़े के झोले, लगाए पाॅलीथीन त्यागने का नारा

पुलिस के अनुसार हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के सुसाइड नोट में नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन तथा कई प्रभावशाली नेता लोगों की भूमिका का जिक्र होना बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button