Haridwar: भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पन्त की जयंती मनाई

Haridwar: भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती मंगलवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पं. गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके अलावा पन्त पार्क में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पं. पन्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

Haridwar: also read- Ranchi: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग से शिवराज और हिमंता के खिलाफ की शिकायत, लिखा पत्र

अस अवसर पर जिलाधिकारी ने पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को नमन करते हुए कहा कि वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश भक्त, समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। पन्त जी का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की।

Related Articles

Back to top button