adevertisment Adevertiisment banner

UP News-महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सांसद से ली कानपुर के विकास की जानकारी

UP News-शहर सांसद रमेश अवस्थी महाराष्ट्र के दौरे के दौरान बुधवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने शहर सांसद से औद्योगिक नगरी कानपुर के विकास को लेकर जानकारी ली। इसके साथ ही बिट्रिशकालीन लाल इमली को लेकर भी चर्चा की। शहर सांसद ने राज्यपाल को कानपुर आने का आमंत्रण दिया तो उन्होंने कहा कि जरुर प्रयास करुंगा।
read also-MP News-ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, बोले- दिल्ली में लहराएगा भाजपा का परचम
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान मुंबई स्थित राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में राज्यपाल ने सांसद रमेश अवस्थी से कानपुर का हालचाल जाना और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने कानपुर में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने विशेष रुप से स्मार्ट सिटी परियोजना, बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को कानपुर आने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कानपुर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रुप से समृद्ध शहर है। मैं जल्द ही कानपुर आने का प्रयास करूंगा और वहां के विकास कार्यों को करीब से देखने का मौका लूंगा।

Related Articles

Back to top button