Crypto Crash: 24 घंटे में 11 लाख करोड़ स्वाहा, क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली, बिटकॉइन 86,000 डॉलर के नीचे

Crypto Crash: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बिटकॉइन से लेकर लगभग सभी प्रमुख डिजिटल करेंसी में 24 घंटे के भीतर 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई। इस भारी बिकवाली के चलते ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 3.75% गिरकर फिर से 3 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया।

सोमवार सुबह 8:30 बजे जहां क्रिप्टो का कुल मार्केट कैप 3.05 ट्रिलियन डॉलर था, वहीं मंगलवार सुबह यह घटकर 2.93 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यानी महज 24 घंटे में करीब 0.12 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹11 लाख करोड़) का नुकसान हुआ। पिछले दो हफ्तों में यह क्रिप्टो बाजार की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

बिटकॉइन में कितनी गिरावट?

बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 4.47% गिरकर करीब 85,700 डॉलर पर आ गई। बीते 7 दिनों में इसमें 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि अक्टूबर में बिटकॉइन की कीमत करीब 1.25 लाख डॉलर तक पहुंच गई थी, जहां से अब इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का हाल

बिटकॉइन के अलावा अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भी तेज गिरावट रही।

  • इथेरियम 4% से ज्यादा टूटकर 3,000 डॉलर के नीचे आ गया।

  • रिपल (XRP) में 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 2 डॉलर से नीचे पहुंच गई।

  • हाइपरलिक्विड 8% से ज्यादा गिरकर करीब 1.50 डॉलर पर आ गया।

  • पाई नेटवर्क में भी लगभग 5% की कमजोरी देखी गई।

इस गिरावट के साथ क्रिप्टो का फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स गिरकर 21 पर पहुंच गया है, जो बाजार में निवेशकों के बीच बढ़ते डर का संकेत देता है।

Crypto Crash: also read- National Herald Case – नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने नहीं लिया संज्ञान

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्रिप्टो बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। इसे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा बाजार में बढ़ती बिकवाली और लिक्विडेशन ने भी दबाव बढ़ाया है। कुछ जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता का असर भी क्रिप्टो मार्केट पर देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button