Cocktail-2: रोमांस और इमोशन से भरपूर, ‘कॉकटेल-2’ का नया गाना रिलीज

Cocktail-2:कॉकटेल-2′ का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज हो गया है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना का कूल और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना पार्टी वाइब के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर करता है।

गाने को अरिजीत सिंह और अकासा सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। वीडियो में शाहिद कपूर का ‘माइकल जैक्शन’ स्टाइल डांस खास आकर्षण बना हुआ है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को सबसे पहले सिनेमाघरों में ‘धुरंधर-2: द रिवेंज’ के साथ रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया है।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ 2012 की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक लव ट्रायएंगल पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और अर्जुन रामपाल भी नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button