Sonbhadra News: भलुआ टोला में चला डोर-टू-डोर नामांकन अभियान, 51 बच्चे चिह्नित, 20 का मौके पर प्रवेश

खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में अभियान, अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन अंतर्गत भलुआ टोला में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को चिन्हित करना था, जो अभी तक स्कूल से दूर हैं, और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर पहुंची, जहां अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। टीम ने बच्चों की शैक्षिक स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के तहत कुल 51 बच्चों को नामांकन योग्य चिन्हित किया गया, जिनमें से 20 बच्चों का मौके पर ही नामांकन कर लिया गया, जबकि शेष बच्चों का नामांकन आगामी कार्य दिवसों में पूरा कराया जाएगा।

इस अभियान में विकास खंड चोपन के एआरपी वंशदीप, प्रशांत, ज्ञान प्रकाश, आनंद पटेल और दयालु के साथ प्राथमिक विद्यालय भलुआ टोला और बिल्ली प्रथम के शिक्षक व शिक्षामित्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते-मोजे, स्कूल बैग के लिए डीबीटी के माध्यम से ₹1200 की सहायता राशि, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, नियमित स्वास्थ्य जांच, गरमागरम मध्याह्न भोजन, प्रत्येक बुधवार को दूध तथा सोमवार को फल जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

Sonbhadra News-आईजी विंध्याचल आर.पी. सिंह ने की अपराध व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, होमगार्ड परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और इसमें माता-पिता की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि अभिभावक जागरूक होंगे, तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकेगा। उन्होंने सभी से अपने बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

यह अभियान न केवल बच्चों के नामांकन तक सीमित है, बल्कि यह समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट –अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button