Crime News: ट्विशा शर्मा मौत मामला! फरार पति समर्थ सिंह ने खटखटाया MP हाईकोर्ट का दरवाजा
भोपाल कोर्ट से राहत न मिलने के बाद समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, दहेज हत्या केस में पुलिस ने 30 हजार का इनाम घोषित किया
Crime News: भोपाल के चर्चित Twisha Sharma मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा शर्मा मौत मामला! फरार पति समर्थ सिंह ने खटखटाया MP हाईकोर्ट का दरवाजा के पति Samarth Singh ने अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इससे पहले भोपाल जिला अदालत उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
गौरतलब है कि समर्थ सिंह पिछले 9 दिनों से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, Twisha Sharma की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत के बाद ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सिर, कान और हाथ पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और उनकी मां Giribala Singh के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता की धाराओं में FIR दर्ज की।
हालांकि, गिरीबाला सिंह को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन समर्थ सिंह को राहत नहीं मिली। फरार होने के बाद पुलिस ने पहले उन पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया।
इसके अलावा पुलिस उनके पासपोर्ट को सस्पेंड कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है ताकि उनके देश छोड़कर भागने की आशंका को रोका जा सके।
परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
ट्विशा के परिवार ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और CBI जांच की मांग की थी। हालांकि अदालत ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।
वहीं समर्थ सिंह के परिवार का दावा है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच SIT को सौंपी गई है।
हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजर
अब सभी की नजर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पर टिकी है, जहां समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि इस सुनवाई के बाद मामले की आगे की दिशा काफी हद तक साफ हो जाएगी।
फिलहाल यह मामला महिलाओं की सुरक्षा, दहेज प्रथा और वैवाहिक प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर एक बार फिर बहस के केंद्र में आ गया है।
Written By: Ekta Verma



