Bigg-Boss-जियोस्टार का बड़ा दांव, छह भाषाओं में ‘बिग बॉस’

Bigg Boss – JioStar's big move: 'Bigg Boss' in six languages.

Bigg-Boss-इस साल के त्योहारी मौसम में जियोस्टार पहली बार देशभर में एक साथ ‘बिग बॉस’ के छह भाषा संस्करण लॉन्च करेगा। सितंबर 2026 से हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में प्रसारित होने वाले ये सभी संस्करण जियोस्टार के टेलीविजन नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर एक साथ शुरू होंगे।

हिंदी संस्करण की मेजबानी सलमान खान करेंगे, जबकि तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगु में नागार्जुन, कन्नड़ में किच्चा सुदीप, मलयालम में मोहनलाल और पहली बार बांग्ला संस्करण की कमान सौरव गांगुली संभालेंगे। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय रियलिटी मनोरंजन के इतिहास में पहली बार होगा, जब इतने बड़े स्तर पर सभी क्षेत्रीय संस्करण एक साथ प्रसारित किए जाएंगे।

इस मौके पर जियोस्टार ने ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी’ नाम से देश की पहली डेटा-आधारित कॉफी टेबल बुक भी पेश की है। पुस्तक में ‘बिग बॉस’ के दो दशक के सफर, उसके सांस्कृतिक प्रभाव और दर्शकों की भागीदारी से जुड़े आंकड़े शामिल किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, वर्ष 2025 में इस फ्रेंचाइजी ने 50 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई और 438 अरब से ज्यादा मिनट की दर्शक संख्या दर्ज की। जियोहॉटस्टार पर 24 घंटे की लाइव स्ट्रीम, अरबों वोट और लाखों लाइव चैट ने शो की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

जियोस्टार के एंटरटेनमेंट सेल्स प्रमुख महेश शेट्टी ने कहा कि ‘बिग बॉस’ अब सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। वहीं, डिजिटल एंटरटेनमेंट सेल्स प्रमुख भास्कर रमेश के अनुसार, यह मंच दर्शकों और ब्रांड्स के बीच मजबूत जुड़ाव बनाने का माध्यम बन गया है। कंपनी का कहना है कि 2025 में 625 से अधिक विज्ञापनदाताओं ने इस मंच का उपयोग किया, जिससे कई ब्रांडों को पहचान और उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिली।

Read Also-Parliament Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘दबाव बनाकर सरकार नहीं चला सकते’

Related Articles

Back to top button