Pratapgarh News-रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने किया जनसंवाद, विकास कार्यों की ली जानकारी
Pratapgarh News: MLA Aradhana Mishra 'Mona' held a public interaction in Rampur Khas and took stock of development works.
Pratapgarh News-रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जनसंपर्क और जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
अगई मोड़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक आराधना मिश्रा मोना का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर खास के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी परियोजनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा।
इसके बाद विधायक छोइया बीर बाबा परिसर पहुंचीं। यहां महिला समूह की ओर से आयोजित मां अवशान देवी के पूजन उत्सव में उन्होंने सहभागिता की। बाद में रानीगंज कैथौला के समीप अचकवापुर गांव में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा के संयोजन में आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।
विधायक ने भटपुरवा, रानी की बाग, कामापुर सरैंया, कैथौला, गोसाई का पुरवा, पड़री और डगरारा सहित विभिन्न गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र के लोगों से लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रमों में विधायक के पुत्र राघव मिश्र ने युवाओं की रचनात्मक भूमिका पर विचार रखे।
इसके बाद विधायक ने लालगंज नगर पंचायत के नेताजी पुरम, सांगीपुर और दीवानी वार्ड में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्व. रामअभिलाख गौड़, पूर्व सभासद करुणाशंकर दुबे की माता, दिनकर दुबे की माता और मनीपुर निवासी स्व. संकठा प्रसाद तिवारी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
गौतमपुर वार्ड में विधायक हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रधान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. उमाशंकर मिश्र के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके अलावा बेलहा, सराय जानमती, कटरा दुग्धा, हरनाहर और देवारा में जनसंपर्क कर विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।
इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, रामचंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, सचीन्द्र शुक्ला, पप्पू तिवारी, छोटे लाल सरोज, शिव बहादुर सरोज, अतुल शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र, शिवकुमार दुबे, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, जमुना प्रसाद तिवारी, पवन शुक्ला, अभिनव शुक्ला, त्रिभुवन तिवारी, अक्षत तिवारी, मनीष शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा, श्यामनारायण दुबे और ललित गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



