adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow News : यूपीपीसीबी ने स्कूल में कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Lucknow News : यूपीपीसीबी ने लखनऊ के ममपुर बाना विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के कम इस्तेमाल और प्राकृतिक संसाधनों के बचाव के प्रति जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण जागरूकता अभियान, लखनऊ स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता, UPPCB School Connect, ममपुर बाना विद्यालय लखनऊ, स्कूली बच्चों में पर्यावरण जागरूकता, यूपीपीसीबी लखनऊ, UPPCB, Lucknow News, Environment Protection, UP News, Painting Competition, Environmental Awareness, Education News

Lucknow News : विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित अपर प्राइमरी विद्यालय, ममपुर बाना में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। बोर्ड की ‘UPPCB School Connect – Building Environmental Champions’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विचारों को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने चित्रों के जरिए पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय मुद्दों की समझ विकसित करने के साथ उन्हें प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में यूपीपीसीबी लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी उपाध्याय और चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के डॉ. ओम सिंह मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और उनके विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया

बच्चों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने, वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलें और जूट के थैले वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्प अपनाने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

यूपीपीसीबी की इस पहल के माध्यम से स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का सक्रिय भागीदार बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button