adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, 8 की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

Bihar: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों को लेकर जा रही थी और सामने से आ रही मक्का लदी ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार सहित तीन अन्य युवकों के रूप में की गई है। ये सभी पूर्णिया जिले के कोसकीपुर गांव में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से जा रहे थे।

Bihar: also read– IPL 2025: ऋषभ पंत के हाथ से गई कप्तानी, 27 करोड़ मिलने के बाद हुआ सबसे बड़ा नुकसान

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। खुशियों से भरा बारात का माहौल चंद पलों में गमगीन हो गया। घायल बारातियों को समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button