Bollywood News-अक्षय तृतीया पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर जारी

Bollywood News-अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्देशक भावना तलवार की आगामी फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसने फिल्म की भव्य दृश्य शैली की एक झलक दी है। पोस्टर में पारंपरिक धार्मिक छवियों और शांत सौंदर्य का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक आध्यात्मिक एहसास देता है। मेकर्स ने इस बार फिल्म को केवल एक पौराणिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

फिल्म की सबसे खास बात इसका “म्यूजिकल इनवोकेशन” है, जिसे एक अनोखे रचनात्मक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। आम फिल्मों की तरह कहानी के साथ संगीत जोड़ने के बजाय, इस फिल्म में संगीत को शुरुआत से ही कथा का हिस्सा बनाया गया है। मेकर्स का मानना है कि यह संगीतमय आह्वान दर्शकों को कहानी से पहले ही उसकी yआध्यात्मिक दुनिया से जोड़ देगा।

इस विशेष संगीत को दिग्गज संगीतकार इलैया राजा ने तैयार किया है, जिनका संगीत हमेशा गहराई और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। फिल्म के इस नए पोस्टर और संगीत की अवधारणा ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि ‘वाल्मीकि रामायण’ बड़े पर्दे पर भारतीय महाकाव्य को एक अलग और यादगार अंदाज में पेश करेगी।

Read Also-सोनभद्र। राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख-चप्पल मारने का मामला कांग्रेसियों ने दिया तहरीर

Related Articles

Back to top button