Delhi Building Collapse: CM रेखा गुप्ता ने AIIMS पहुंचकर घायलों का जाना हाल, आर्थिक मदद का ऐलान

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के हादसे में घायल लोगों का इलाज AIIMS में चल रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं। उन्होंने हादसे में घायल बच्चों और मजदूरों से मुलाकात कर उनकी हालत की जानकारी ली। सीएम ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज का भरोसा भी दिया।

7 लोगों की मौत, 12 का हुआ था रेस्क्यू

रविवार को सत्य निकेतन इलाके में करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई थी। हादसे के बाद मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई। मृतकों में दो मजदूर भी शामिल बताए गए हैं। घायलों का इलाज AIIMS में जारी है।

CM ने बताई बच्चों की हालत

AIIMS में घायलों से मुलाकात के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दो बच्चों की हालत ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसका ICU में इलाज चल रहा है। एक घायल मजदूर के पैर में गंभीर चोट है और उसका उपचार जारी है।

तृषा विवाद के बीच CM विजय का बड़ा बयान, बोले- आलोचना ठीक लेकिन महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों और घायलों के परिवारों की आर्थिक मदद करेगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों के संपर्क में प्रशासन है और उन्हें हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम ने यह भी बताया कि हादसे के पास स्थित एक अन्य इमारत को असुरक्षित घोषित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस इमारत को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button