adevertisment Adevertiisment banner

मनोरंजन: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का दूसरा गाना श्रीवल्ली रिलीज

मुंबई। दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा द राइस का दूसरा गाना श्रीवल्ली रिलीज कर दिया गया है। फिल्म पुष्पा के पहले गाने जागो जागो बकरे को मिले जबरदस्त व्यूज़ मिलने के बाद फिल्म का दूसरा गाना श्रीवल्ली को आज रिलीज़ किया गया। जावेद अली द्वारा हिंदी में और सिड श्रीराम द्वारा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गाया गया यह गाना म्यूजिक मेस्ट्रो देवी प्रसाद द्वारा कम्पोज किया गया एक मधुर गीत है। यह गाना रश्मिका मंदाना के किरदार का उल्लेख करता है।

मैथ्री मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने कहा, “हम म्यूज़िक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद के शुक्रगुजार हैं की उन्होंने जावेद अली और सीड श्रीराम के साथ मिलकर एक यादगार गाना बनाया है। यह गाना दर्शाता ही कि श्रीवल्ली किरदार किस तरह सभी किरदार से अलग है इस बात का वर्णन करता है। श्रीवल्ली के मध्यम से श्रोताओं को आमंत्रित कर पुष्पा का इस फिल्म का जश्न मनाना चाहते हैं।”

गौरतलब है कि मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर द्वारा निर्मित, सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा अभिनीत, पुष्पा द राइज़ 17 दिसंबर 2021 को रिलीज़ होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज़ किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button