adevertisment Adevertiisment banner

Haridwar: हरिद्वार में गंगा नदी में फंसे 16 कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला बाहर

Haridwar: कांवड़ मेले के आखिरी दिन शुक्रवार को 16 कांवड़िये धनुष पुल के पास गंगा नदी के बीच फंस गए। सभी को जल पुलिस व 40वीं बटालियन पीएसी के जवानों ने रेस्कयू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

Haridwar: also read- Stock Market: सेंसेक्स में करीब 800 अंकों की गिरावट, जानें कारण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि कल (गुरुवार) को पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते लालजीवाला बैराज से हर की पैड़ी क्षेत्र में कम जल छोड़ा जा रहा था, जिसके चलते गंगा में पानी कम था और कांवड़िए गंगा में उछल-कूद कर स्नान करने का आनंद ले रहे थे। आज (शुक्रवार) बैराज से पानी छोड़ दिया गया, जिसके चलते अचानक पानी बढ़ने से धनुष पुल पर गंगा के बीच नहा रहे 16 कांवड़िए बीच फंस गए। सूचना मिलते ही तत्काल जल पुलिस व 40वीं बटालियन पीएसी के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Related Articles

Back to top button