प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से सियासी बदलाव को निकली सपा

बलिया। छोटे लोहिया के रूप में विख्यात समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए उनके पैतृक गांव शोभनथहीं से गुरुवार को श्प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनश् की शुरुआत की। यह गांव बैरिया विधानसभा क्षेत्र में है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई दिग्गज शामिल हुए। समाजवादी पार्टी इसके जरिए राजनीति को नई दिशा देने की कोशिश में जुटते दिखी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से ही समाज में सार्थक परिर्वतन संभव है।

उन्होंने केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सरकार पर तल्ख हमले करते हुए कहा कि उत्तर प्रविधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने परशुराम जयंती पर दिए जाने वाले अवकाश के प्रकरण में भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। जनेश्वर मिश्र पार्क का लखनऊ में निर्माण कराकर सपा सरकार ने यह संदेश दिया कि प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान केवल सपा में है।देश में कानून का राज नहीं है, बल्कि अपने कानून से राज को चलाया जा रहा है।पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र ने एनएच 31 की दुर्दशा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी सडक़ पूरे देश में कहीं नहीं है। सपा सरकार ने बलिया में जनेश्वर मिश्र सेतु बनवाया लेकिन उसका एप्रोच मार्ग भी यह सरकार नहीं बनवा पायी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में 108 फीट की ऊंची भगवान परशुराम की कास्य प्रतिमा का निर्माण प्रगति पर है।

पार्टी ने दिया बाबूजी को सम्मान रू मीना तिवारी रू जनेश्वर मिश्र की पुत्री पूर्व मंत्री मीना तिवारी ने कहा कि अपनी मिट्टी पर आज प्रबुद्ध वर्ग का जमावड़ा देख मन खुश है। उनके प्रति यह सम्मान देख द्वाबा के सभी लोग प्रसन्न हैं।छोटे लोहिया की जयंती की शुरुआत अध्यात्मिक ढंग से की गई। काशी से आए 21 विद्वान पंडितों ने शंख बजाकर मंगलाचरण किया। उसके बाद केक काटा गया। लोक गायकों ने सोहर गायन भी किया। पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने 21 प्रबुद्ध लोगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। काशी से आए विद्वानों को सपा नेता सूर्यभान सिह ने अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। पूर्व विधायक सुभाष यादव ने भी सम्मानित किया।

इन्होंने किया संबोधित रू कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नारद राय, डॉ. मनोज पांडेय, प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, तेज नारायण पांडेय, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे, शत्रुघ्न पांडेय, देव आनंद उपाध्याय, अरविद तिवारी, राजकुमार पांडेय, अनंत मिश्र, राज मंगल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, सूर्यभान सिंह, मृत्युजंय तिवारी बबलू, मनोज सिंह, पूर्व विधायक मंजू सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, गोरख पासवान, राज प्रताप यादव, मृत्युजंय उपाध्याय, विनायक मौर्य, लालू यादव, राज प्रताप यादव, शैलेश सिंह, उमेश यादव, अमरदेव यादव, जयप्रकाश मुन्ना आदि ने संबोधित किया। आगंतुकों का स्वागत सपा के वरिष्ठ नेता वह पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने किया। जबकि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और छोटे लोहिया के अनुज कार्यक्रम के संयोजक तारकेश्वर मिश्र ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय व संचालन सुशील पांडेय कान्हाजी ने किया।

Related Articles

Back to top button