यूपी: दोहरे हत्याकांड से बहराइच में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शवों की शिनाख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में आज डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बालक व एक बालिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद उनके शव को गन्ने के खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शवो की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी हुई है। काफी प्रयास के बावजूद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर की है।

ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सडक़ किनारे आज सुबह धान के खेत से एक लडक़े व एक लडक़ी का शव बरामद हुआ। लडक़े की उम्र करीब 8 वर्ष एवं लडक़ी की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए थे। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने धान के खेत में दोनों बच्चों के शव देखे। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर को दी। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button