भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के समापन पर सी एम का VC

 सुलतानपुर 22 जुलाई/मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार  योगी आदित्यनाथ ने आज जल शक्ति मंत्रालय उ0प्र0 सरकार द्वारा आयोजित भू-गर्भ जल संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनपदीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जल संरक्षण हेतु अब तक की उपलब्धियों के साथ जल संरक्षण हेतु तालाबों की खुदाई, वृक्षारोपण, चेकडैम, खेत की मेड़ों को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया।
               सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के RNI (रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज पेपर्स ऑफ इण्डिया) द्वारा प्राप्त सूचना के क्रम में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के इलेक्ट्रॉनिक वार्षिक विवरण की प्रविष्टियाँ दर्ज कराने हेतु आर येन आई  पोर्टल खोला गया है, जिस पर प्रकाशक ऑनलाइन अपने वार्षिक विवरण 31 अगस्त, 2020 तक दर्ज कर सकते हैं। ।            इस अवसर पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, डॉ0 सुधाकर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, डीसी मनरेगा विनय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी के0के0 सिंह चौहान, अधिशासी अभियन्ता जल निगम आर0एस0 यादव, सहायक अभियन्ता एम0आई0 प्रमोद कुमार सिंह सहित प्रगतिशील किसान एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।  

Related Articles

Back to top button