लखनऊ: चेन स्नैचरों ने छीना महिलाओं का चैन, घर से निकलना मुश्किल

लखनऊ। राजधानी में स्नेचरों ने महिलाओं का चैन छीन लिया है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बदमाश दिनदहाडे़ चेन और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस गश्त और चौकसी का दावा कर रही है। अब लुटेरे सड़क पर नहीं बल्कि दिनदहाडे़ घर में घुसकर लूट पाट कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण पीजीआई थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर को देखने को मिला, जहां एक बदमाश ने घर में घुसकर लूटपाट की लेकिन पीड़िता दीपा सिंह की बहादुरी से पकड़ा गया।

24 अक्टूबर की दोपहर जानकीपुरम सेक्टर-3 निवासी अनीता केसरवानी घर से सामान लेने निकली थी। तभी बाइक सवार बदमाश आए और चेन छीन कर फरार हो गए। 26 अक्टूबर को मोहनलालगंज से गोसाईगंज की ओर कपेरा मदारपुर निवासी रविकांत अपनी पत्नी मिथिलेश कुमारी और सहयोगी शिक्षामित्र अर्चना के साथ जा रही थी। तभी महिला शिक्षामित्रों के कंधे से बैग छीनकर बदमाश भाग निकला। गनीमत रही कि रविकांत ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं 27 अक्टूबर को विपुल खण्ड गोमतीनगर निवासी ललिता घर से सब्जी लेने निकली थी।

उसी समय बदमाशों ने उनका पीछा किया और उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। इधर पीजीआई थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर दोपहर करीब 11:30 बजे जगतखेड़ा के विकासनगर कालोनी निवासी दीपा सिंह के घर घुसकर बदमाश ने चेन व गले का मंगलसूत्र लूटकर भागने लगा लेकिन बहादुरी दिखाते हुए दीपा ने बदमाश को पकड़ लिया। इसके अलावा चिनहट, मडियांव, गाजीपुर और आशियाना थाना क्षेत्र में चेन लूट की घटनाएं हुई लेकिन पीड़ित महिलाओं आज तक कोई शिकायत नहीं की।

कई घटनाओं को खुलासा हो चुका है। महिलाओं को सजग रहने की जरूरत है। पुलिस पेट्रोलिंग की जाती है। पहले से अब लूट की वारदातें कम हुई है। उन स्थानों को चिहिन्त किया जा रहा है। जहां इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं…एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी।

Related Articles

Back to top button