लखनऊ: हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात दीवान पर जानलेवा हमला, जानें वजह?

लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की सुरक्षा में तैनात पुलिस के दीवान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

थाना आशियाना क्षेत्र में सेक्टर एम में रहने वाले श्यामसिंह यादव पुलिस में दीवान के पद पर हैं और उनकी तैनाती हाईकोर्ट की सुरक्षा में है। गुरुवार को वे एमएन पुलिया पर कुछ सामान खरीदने गए थे, जहां एक लोडर पर सवार तीन अज्ञात लोगों से साइड लेने को लेकर उनका विवाद हो गया। लोडर पर सवार लोगों ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button