खर्राटे के इलाज के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

सोते वक्त सांसों के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटा कहलाता है। खर्राटा नींद से संबंधित एक समस्या है। खर्राटों की आवाज नाक या मुंह, किसी से भी आ सकती है। यह आवाज सोने के बाद किसी भी समय शुरू और बंद हो सकती है। खर्राटे सांस अंदर लेते समय आते हैं। खर्राटे मारने वाले लोगों को नींद से जागने के बाद गले में जलन महसूस हो सकता है। अधिकांश लोगों सोचते है कि खर्राटा का कोई इलाज नहीं है, लेकिन यह सोचना गलत है। आप खर्राटों की समस्या को घरेलू इलाज से दूर कर सकते हैं, लेकिन खर्राटे रोकने के उपाय को जानने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि खर्राटे क्यों आते हैं।जी हां, आयुर्वेद में खर्राटे की परेशानी से छुटकारा पाने के अनेक उपाय बताए गए हैं। आप इन उपायों से खर्राटे का इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि खर्राटे का आयुर्वेदिक इलाज कैसे करें। अक्सर लोग खर्राटे से परेशान रहते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि उनको खर्राटे क्यों आते हैं। दरअसल खर्राटे एक तरह की ध्वनि होती है। यह ध्वनि तब पैदा होती है, जब व्यक्ति नींद के दौरान अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पाता है। जब हवा का बहाव गले की त्वचा में स्थित ऊतकों में कंपन पैदा कर देता है। जो लोग अक्सर बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं उनके गले और नाक के ऊतक में बहुत ज्यादा कंपन होता है। इसके अलावा व्यक्ति की जीभ की स्थिति भी सांस लेने के रास्ते में आती है जिसके कारण खर्राटों की समस्या होती है। यहां आपके लिए खर्राटे को रोकने के उपाय बहुत ही आसान शब्दों में लिखे गए हैं ताकि आप इससे पूरा लाभ ले पाएं।
हल्दी का करें सेवन
अगर किसी को खर्राटे लेने की समस्या है तो वो हल्दी का सेवन करें। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते होते हैं जो कि नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में सहायता करते हैं। इसलिए आप रोजाना सोने से करीब आधा घंटे पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।
शहद भी है असरदार
खर्राटों की समस्या में शहद भी काफी असरदार है। इसमें भी प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। ऐसे अगर आप सोने से पहले शहद की चाय या फिर गर्म पानी में शहद को मिलाकर पिएं तो आपको आराम मिलेगा। शहद का सेवन करने से नाक का मार्ग खुलेगा जिससे ऑक्सीजन आसानी से गुजरती है।
सोया मिल्क का करें सेवन
अगर आपको खर्राटे की दिक्कत है तो आप सोया मिल्क का सेवन करें। इसका सेवन रोजाना करने से भी आपको खर्राटों की समस्या में आराम मिलेगा।
प्याज
सब्जी में खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा प्याज आपको खर्राटों की समस्या को दूर भगाने में भी मददगार है। इसके लिए बस आप रात के खाने में पकी हुई प्याज को शामिल करें। प्याज की महक दिमाग को राहत पहुंचाएगी और बिना खर्राटे लिए आप आराम से सो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button