अच्छी आमदनी कराने वाली जैविक खेती पंसद कर रहे किसान

प्रयागराज। रासायनिक खेती से किसान फसलों की बेहतर पैदावार तो कर रहे हैं। धान, आलू,सब्जी, गेहूं आदि में बड़ी संख्या में कीटनाशक का प्रयोग किया जा रहा है। रासायनिक विधि से तैयार किए गए उत्पादों के सेवन से अनचाही बीमारी का शिकार भी लाखों लोग हो रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सजगता दिखाते हुए जिले के हजारों किसान जैविक खेती कर बेहतर आय के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी बना रहे हैं।कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस समय तीन हजार से अधिक किसान 3700 हेक्टेयर से अधिक में जैविक खेती कर रहे हैं। समय के साथ किसानों का रुझान तेजी से जैविक खेती के प्रति बढ़ रहा है। पांच वर्ष में 10 गुना से अधिक जैविक खेती का रकबा बढ़ गया है। 2017 के पहले लगभग 400 हेक्टेयर के आसपास जैविक खेती की जाती थी। लेकिन अब साल दर साल जैविक खेती का रकबा बढ़ रहा है। सबसे अधिक जैविक तरीके से सब्जी की खेती जिले के किसान कर रहे हैं। 2200 हेक्टेयर में गंगा के तटीय इलाकों को खेती की जा रही है।उप कृषि निदेशक वीके शर्मा ने बताया कि जैविक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गंगा के तटीय इलाकों में क्लस्टर बनाकर जैविक खेती के लिए किसानों को बताया जा रहा है। 200 से अधिक गांव के किसान जैविक खेती कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button