नाबालिग से दरिंदगी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष ,पीड़िता की हालत गंभीर

एम्स में भर्ती 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को सर्जरी के लिए उसे न्यूरो आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था,लेकिन सिर में काफी सूजन होने के चलते अभी तक उसकी सर्जरी नहीं हो सकी है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।  न्यूरो विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अभी भी गम्भीर हालत में है। उसे अभी  तक होश नहीं आया है और वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही है। इस वजह से उसे वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ रहा है। पीड़िता की हालत देखकर इलाज करने वाले डॉक्टर भी उसे जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि उसे दवा से ठीक करने की कोशिश की जा रही है। दो दिन पहले पीडियाट्रिक सर्जरी और प्रसूति रोग के डॉक्टरों ने मिलकर पीड़िता के पेट के निचले हिस्से की सर्जरी की थी। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, जिस वक्त उसे एम्स में भर्ती किया गया था तब वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी, लेकिन बाद में वेंटिलेटर से हटा लिया गया था, लेकिन उसकी हालत स्थिर नहीं हुई। इस वजह से उसे दोबारा वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा है। सीटी स्कैन जांच में पता चला था है कि बच्ची के सिर के अंदर चोट के गंभीर निशान हैं। उसके मस्तिष्क में सूजन आ गई है। इस कारण सिर की सर्जरी नहीं हो पा रही है। सूजन कम होने पर सर्जरी की जाएगी। शुक्रवार को बच्ची की प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गई थीं, जिसमें शनिवार को थोड़ा सुधार आया है।बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैंची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था।

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने एम्स में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़िता के परिजनों से मिले थे और उन्हें सहायता राशि देने का वादा किया था। केजरीवाल ने कहा था कि सरकार बच्ची के परिजनों की आर्थिक सहायता करेगी और उन्हें हर संभव मदद कराएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर बच्ची की हालत का जायजा भी लिया था। 

Related Articles

Back to top button