सुल्तानपुर : मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर जन्मदिवस के पूर्व मनाये जा रहा सेवा सप्ताह के पहले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा की अगुवाई एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन में 75 भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गोमती अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। युवा मोर्चा ने 100 युवाओं के रक्तदान का लक्ष्य रखा है।


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा ने सेवा सप्ताह के पहले दिन गोमती अस्पताल परिसर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पीएम के जन्मदिन को लोकोपकारी बनाने के उद्देश्य से भाजपा 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मना रही है।रक्तदान को पृथ्वी का सबसे बड़ा दान बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने कहा कि रक्तदान करना मानवीय कर्मों में सबसे महान व पुण्य कर्म है। रक्त का हर कण और वक्त का हर क्षण महत्वपूर्ण होता है। रक्तदान शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोगों और आयरन ओवरलोड के जोखिम को कम करता है और रक्त को शुद्ध करता है। उन्होंने आगे कहा कि दिन-रात देशसेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान हमारी तरफ से उनको जन्मदिन का सर्वोत्तम उपहार है।


इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डाॅ. एम.पी. सिंह , काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी ने रक्तदान पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और उनको सिर्फ भारत का ही नही दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी व आदर्शवादी राजनेता है। इस दौरान सेवा सप्ताह कार्यक्रम जिला प्रभारी घनश्याम चैहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित नेताओं व रक्तदान करने वाले युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा पुण्य के इस कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना होगा। जिससे जरूरत के समय पीड़ित की मदद की जा सके। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा काशी क्षेत्र में नम्बर-1 हो इसलिए 100 युवाओं के रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है।

आज युवा मोर्चा के 75 कार्यकर्त्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्तदान किया। 75 रक्तदान करने वालों में जिला मंत्री आशीष सिंह सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार आर्या एवं पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल के संयोजन में शहर के डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं कल्पवृक्ष परिसर सहित 70 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button