Trending

प्र‍ियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने जाहिर की नराजगी, कह दी यह यह बड़ी बात

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन पर विदेशी सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। विश्वभर के सेलेब्स किसान आंदोलन पर अपना समर्थन और विरोध दोनों सोशल मीड‍िया के माध्यम से जता रहे हैं। बता दें किसान आंदोलन पर अमेरिकी पॉप-सिंगर रिहाना के बाद एडल्ट एक्टर मिया खलीफा ने भी अपना समर्थन दिया है। मिया खलीफा लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट करती आ रही हैं। अब मिया खलीफा ने इस लड़ाई में बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा जोनस की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

मिया खलीफा ने प्र‍ियंका चोपड़ा जोनस की खामोशी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, लिखा- ‘क्या मिसेज जोनस इस मामले पर कुछ बोलेंगी? मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं। जिस तरह से बेरूत तबाही में शकीरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, ये मुझे बिल्कुल वैसा ही लग रहा है, चुप्पी’।

प्र‍ियंका ने क‍िसान आंदोलन पर कब और क्या ट्वीट क‍िया था

मालूम हो कि प्र‍ियंका चोपड़ा ने दिसंबर में किसान आंदोलन के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई थी। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रीट्व‍ीट कर लिखा था- ‘हमारे किसान भारत के अन्न सिपाही हैं। उनके डर को समाधान करना होगा। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। एक संपन्न लोकतंत्र हमें यह सुन‍िश्च‍ित करना होगा कि यह आपदा जल्द से जल्द खत्म हो।’ लेक‍िन इस ट्वीट के बाद प्र‍ियंका ने अब तक किसान आंदोलन पर अपनी अन्य कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Back to top button