Trending

खेसरीलाल यादव का यह नया गाना ‘रंग बरसे’ इंटरनेट पर मचाया धूम, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और सुपरस्टार एक्टर खेसरी लाल यादव अपनी आवाज से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के एक के बाद एक कई हिट गाने और फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। इसी क्रम में उनका नया भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज हो गया है जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस नए भोजपुरी होली गीत के बोल हैं ‘रंग बरसे भींजे चुनर चोली रंग बरसे’। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने को बॉलीवुड सॉन्ग ‘रंग बरसे भींगे चुनर वाली’ के तर्ज पर बनाया गया है। इसका म्यूजिक भी हिन्दी गाने से मिलता जुलता है। हालांकि इसकी लाइनें हिन्दी वाले ‘रंग बरसे’ गीत से अलग है। खास बात ये है कि यह पूरा गाना भोजपुरी में है लेकिन सुनते वक्त आपके दिमाग में हिन्दी गाने का संगीत भी याद रह जाता है। इस गाने को श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखा है। वहीं, इसका संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव और मौसम पर फिल्माया गया है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव ने बेहतरीन डांस भी किया है। यही कारण है कि इस गाने के वीडियो को रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं। सारेगामा हम भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह भोजपुरी होली गीत (Bhojpuri Holi Song) लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि खेसारी लाल यादव एक के बाद एक भोजपुरी होली लेकर आ रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button