Trending

बजट सत्र: सपा ने किया किया विधानसभा के सामने प्रदर्शन, अखिलेश ने कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे से बजट सत्र की शुरूवात होगी। वहीं सत्र शुरू होने से पहले ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं सपा के नेता गन्ना लेकर विधानसभा के अंदर जाने की मांग कर रहे हैं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माने तो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ पुलिस की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘चाहे केंद्र की ‘कील ठोको’ भाजपा सरकार हो या उप्र की ‘ठोको’ भाजपा सरकार, ये किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हैं, इसीलिए उप्र विधानसभा सत्र में ‘ट्रैक्टर’ से विधानसभा जा रहे सपा के विधायक-कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की गयी है। निंदनीय!’

इससे पहले विधानसभा की गेट में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी की अगुवाई में सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही सपा ने किसानों का मुद्दा और पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी का मसला उठाया। सपा ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्च पर फेल साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button