Lok Sabha -लोकसभा मिशन को धार देंगे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह : मीना चौबे

Lok Sabha -भाजपा ने अभियानों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से जुटने का किया आह्वान --बैठक में केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

Lok Sabha -इस दौरान तैयारी को भी अंतिम रूप दिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पार्टी के चल रहे लाभार्थी संपर्क, दीवार लेखन,शक्ति वंदन,पीएम विश्वकर्मा योजना,नमो एवं सरल ऐप डाउनलोड करने आदि अभियानों की समीक्षा की।उन्होंने कहा प्रत्येक अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है।उन्होंने मंडल अध्यक्षों व अभियानों में लगे कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी व ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2 मार्च को प्रात: 10:30 बजे पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आनन्द द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी,घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश,सुनील वर्मा, राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया,नरेन्द्र सिंह,अशोक सिंह,डॉ अनुराग पाण्डे ,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button