Surya Tilak 2024: इस Ram Navmi पर सूर्य कैसे चूमेगा रामलला का माथा ? जानें यहां –

Surya Tilak 2024: आज का दिन अयोध्या के लिए बेहद खास है। आज 17 अप्रैल, बुधवार के दिन हर जगह रामनवमी बड़े उल्लास से मनाई जा रही है। आपको बता दें कि रामनवमी के दिन ही श्रीराम जी का जन्म हुआ था। आज अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में राम नवमी के शुभ अवसर पर रामलला के बाल स्वरूप का सूर्य तिलक दोपहर 12 बजे होने वाला है। इस शुभ अवसर पर कई योग व ग्रहों के संयोग भी बन रहे है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, त्रेता युग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भगवान श्रीराम धरती पर उतरे थ। भगवान श्रीराम जी का जन्म एक सूर्यवंशी कुल में हुआ था और उनके पिता राजा दशरथ एवं मां कौशल्या थी।

Surya Tilak 2024: Also read- Manipur News-मणिपुर में एलपीजी टैंकरों पर कूकी उग्रवादियों ने की फायरिंग, एक चालक घायल

रामलला जी का सूर्य तिलक (Surya Tilak) विजयी मुहूर्त में होने वाला है। सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक श्री रामलला की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य तिलक पर 9 तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। रामलला के सूर्य तिलक के दौरान रवियोग, गजकेसरी योग, केदार, अमला, शुभ, पारिजात, सरल, काहल और वाशि योग बन रहे हैं। इन 9 योगों के दौरान ही रामलला (Ram Lalla) का सूर्य तिलक किया जाएग। बताया गया हैं कि सूर्य तिलक तकरीबन 4 मिनट तक होगा जिसमें रामलला के माथे पर सूर्य की किरणें दिखाई देंगी। इस सूर्य तिलक की पूरी व्यवस्था मंदिर प्रशासन द्वारा की गयी है। आज रामलला की पूजा में रामचरित्रमानस का पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, रामरक्षोस्त्रोत और आदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करना मंगलकारी है।

Related Articles

Back to top button