Trending

ताजमहल के बाद 1090 मुख्यालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप, घंटो तक चला सर्च ऑपरेशन

लखनऊ। आगरा स्थित ताजमहल के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित वीमन पॉवर लाइन 1090 के मुख्यालय में बम होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घंटों तक चली इस चेकिंग में बम की सूचना फर्जी निकली है। इस सर्च ऑपरेशन में डॉग और बम स्क्वायड की भी मदद ली गई। वहीं अब सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक कॉल आई, जिसमें सूचना दी गई कि 1090 मुख्यालय में बम है। इसके बाद 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी बम नहीं मिला।

ठीक इसी तरह आज आगरा के ताजमहल में बम होने की सूचना दी गई थी। इस सूचना के आधार पर ताजमहल को फौरन खाली कराया गया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, जब पर्यटकों को अचानक ताजमहल से निकाला गया था, तब उनके और सीआईएसएफ के बीच नोकझोक भी हुई थी। इस बीच ताजमहल में बम की गलत सूचना देने वाले शख्स को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button