Trending

राहुल गांधी ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा- लिख कर ले लीजिए वे वहां…

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी अपने पुराने सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बार फिर जिक्र करते हुए कहा कि वे अगर कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बनते। उन्होंने ‘सिंधिया’ के माध्यम से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन का महत्व समझाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम कर संगठन को मजबूत बनाने का अच्छा विकल्प था। मैंने उनसे कहा था कि आप मेहनत कीजिए, एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज भाजपा में सिंधिया बैकबेंचर हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि ,”लिख कर ले लीजिए वो वहां कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें वापस यहीं आना होगा।” साथ ही उन्होंने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की नसीहत भी दी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से म टकराव के बीच सिंधिया 11 मार्च 2020 को बीजेपी में शामिल हो गए थे। साथ ही सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार गिर गई थी।

Related Articles

Back to top button