Trending

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों समस्या, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में जनता दरबार लगाकर उनकी समस्या सुनी। लोगों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उन सभी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज व गुरु महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि का दर्शन करने के बाद वह जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां सैकड़ों की तदाद में फरियादी मौजूद थे। उन्होंने कुछ लोगों की समस्याएं पूछीं, उनका ज्ञापन लिया और समाधान का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button