Trending

होली पर्व: होलिका दहन के वक्त करें यह कार्य, नहीं होगा किसी तरह का कोई रोग

नई दिल्ली। देश में इस साल होली 29 मार्च 2021 को मनाई जाएगी और 28 मार्च 2021 को होलिका दहन होगी। हिंदू धर्म में होली पर्व का बहुत ही खास महत्व होता है। इसमें होलिका दहन बहुत खास माना जाता है।

होली को लेकर कथा और मान्यता को लगभग सभी लोग मानते हैं लेकिन होलिका की भस्म के उपायों के बारे में कम लोग जानते हैं। होलिका दहन के उपाए भी बहुत महत्व रखता है। होलिका दहन के बाद सभी होलिका भस्म को अपने घर लाते हैं लोग ऐसा क्यों करते है ये जानना भी बहुत जरुरी है।

मान्यता के अनुसार होली की भस्म को घर लाने से नाकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है। एक ये भी मान्याता है कि होलिका दहन के दिन घर में सभी सदस्यों को सरसो का उबटन बनाकर शरीर पर मालिस किया जाता है। माना जाता है इससे कोई रोग नहीं होता है।

उबटन मालिस के दौरान जो भी मैल मिकलता है तो उसे होलिका अग्नि में डाल दिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से जादू-टोने का असर समाप्त हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Related Articles

Back to top button